कोरबा -महापौर पद में परचम लहराने के बाद कांग्रेस पार्टी ने सभापति पद पर भी जीत हासिल की है कांग्रेस पार्टी के सभापति प्रत्याशी श्यामसुंदर सोनी ने जीत हासिल कर सभापति के पद पर आसीन हो गए हैं उनके जीत से साफ हो गया कि कांग्रेस पार्टी ने पूरे दिन बारिश से चुनाव लड़ा है और महापौर के साथ-साथ सभापति पद पर भी अपना कब्जा जमाया है पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने जिस तरह से अपना दमखम दिखाया है उससे साफ हो गया है कि कांग्रेस की लहर चल रही है पूरे प्रदेश के 10 नगर निगम में कांग्रेस पार्टी ने अपना महापौर बनाकर इतिहास रच दिया है सोनी के पक्ष 36 और नरेंद्र देवांगन के पक्ष में 31 वोट पड़े