एमपी: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में खेत की झाड़ियों में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. महिला के सिर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान मिले हैं. घटना पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के बघहाई मोड़ की है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस समेत डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम ने जांच शुरू कर दी है.
पन्ना जिले के पवई थाना अंतर्गत 6 किलोमीटर दूर बघहाई मोड़ पर अरहर के खेत की झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात महिला की लाश मिली है. मृत महिला के शव के आसपास की जांच कराई गई है. महिला की पहचान पास के किसी गांव में रहने वाली के रूप में की गई है. फिलहाल, मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी एस. पी. शुक्ला का कहना है कि मृत महिला के परिजनों से सूचना मिली थी कि अरहर के खेत की झाड़ियों में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश पड़ी है.
इस सूचना के बाद तत्काल ही पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंची. साथ ही मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंच गई. इस दौरान घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई, जांच में महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला करने का पता चला. पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है. हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने जल्द इस अंधे कत्ल का खुलासा करने का दावा किया है.
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद