Top News

चैन स्केनिंग : सेमरताल में महिला के गले से लूट लिया सोने का हार , पढ़े पूरी खबर - ए एम अबतक न्यूज बाकी से


चैन स्केनिंग : सेमरताल में महिला के गले से लूट लिया सोने का हार

बिलासपुर सेमरताल - आमतौर पर चैन स्केनिंग की घटनाएं शहरो में सुनाई पड़ती है ,लेकिन चैन स्नेकरों की बदमाशी से अब गाँव भी अछूता न रहा। सेमरताल में आज दोपहर ढाई बजे ऐसी ही घटना घटी। आँगन बाड़ी कार्यकर्ता बिजमा गहवई सेमरताल से जलसो जाने वाली सड़क किनारे अपने घर के सामने खड़ी थी तभी  बाईक में दो युवक जिसमें बाईक चालक रंग सांवला,कद ऊँचा था ,मुँह ढका था। दोनो की उम्र बीस से पच्चीस वर्ष है। जो छत्तीसगढ़ी में बात कर रहे थे।

वाहन चालक ने हरिश वर्मा और रामकुमार मानिकपुरी का पता पूछा और मौका पाते ही पीछे बैठे शख्श ने महिला के गले से सोने का हार जिसमें ग्यारह फर का माला व गेंहू दाना था झटक लिया और जलसो की ओर भाग निकले। महिला अकेली थी रोती चिल्लाती रही। पर कोई आते इससे पहले अपराधी फरार हो गये। इसकी सूचना कोनी थाने में  दी जा चुकी  है ।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume