Top News

महिला की ली तलाशी तो चौंक गए अधिकारी… प्राइवेट पार्ट में छिपा रखी थी यह चीज…पढ़े पूरी खबर AM अबतक न्यूज



लोग तस्करी करने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपनाते हैं। कोई खाने के सामान में विदेशी मुद्रा छिपाकर ले जाता है तो कुछ लोग ऐसे भी है जो तस्करी के लिए अपने प्राइवेट पार्ट तक का इस्तेमाल करने से नहीं हिचकते।

ऐसा ही एक मामला पुणे इंटरनेशल एयरपोर्ट पर सामने आया जब कस्टम विभाग ने एक महिला को सोने की तस्करी के शक में गिरफ्तार किया। जब महिला अधिकारियों ने आरोपी महिला की जांच की तो सबके होश उड़ गए



सोने की तस्करी के आरोप में पकड़ी गई महिला के प्राइवेट पार्ट (मलाशय) से अधिकारियों ने गोल्ड पेस्ट (सोना) बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है।

सोने की तस्करी के आरोप में एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने जिस महिला को संदेह के आधार पर पकड़ा उसका नाम मरियम मोहम्मद सलीम शेख है जो दुबई से पुणे आई थी।

स्कैनर से गुजरने के दौरान जब सुरक्षाकर्मियों को कुछ संकेत मिले तो उन्होंने मेडिकल टीम को जांच के लिए बुलाया। मेडिकल टीम जांच के दौरान हैरान रह गई क्योंकि आरोपी महिला ने सोने को प्राइवेट पार्ट (मलाशय द्वार) में छिपा रखा था। महिला को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

एजेंसियों ने सभी यात्रियों को ऐसी हरकत करने से बचने की सलाह दी है क्योंकि यह न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि इससे किसी भी व्यक्ति के जान को भी खतरा हो सकता है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume