रायपुर/प्रेम डुलानी – राजधानी रायपुर के कबीर नगर के रहने वाली होम्योपैथिक डाॅक्टर के साथ एक बेहद हैरान कर देने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है । आजाद चौक पुलिस द्वारा 18 फ़रवरी को एक स्टील कंपनी के सीईओ को महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। जिस पर आरोप है कि,उसने डॉक्टर को मेडिकल व्यवसाय का झांसा देकर अपने घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाने के बाद दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उस पर आरोप है कि,इस दौरान आरोपी ने अपनी इस हैवानियत का अश्लील वीडियो भी बनाया और ब्लैकमेल करने लगा। उसने बाद में डॉक्टर पर दबाव बनाकर उसके पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की एफआईआर भी दर्ज करवा दी। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब डॉक्टर अपने पति के विरुद्ध लिखाई गई रिपोर्ट के बाद काउंसलिंग के लिए थाने पहुंची थी, तभी बातचीत के बाद यह शर्मनाक घटना उजागर हुई !
ऐसी हुई हैवानियत की शुरुआत
शादीशुदा महिला डॉक्टर एक बच्चे की मां है। जबकि आरोपीत देवेंद्र कुशवाहा जो मूलतः उत्तर प्रदेश निवासी है वह एक स्टील कंपनी में सीईओ के पद पर है। वो भी शादीशुदा है और 2 बच्चों का पिता है। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि आरोपी देवेंद्र उसके पास उपचार कराने के लिए आता था। इस बीच जान पहचान हुई तो देवेंद्र ने डॉक्टर को साथ में अस्पताल खुलवाने की बात कही। इस प्रस्ताव को डॉक्टर द्वारा इनकार करने के बावजूद आरोपित देवेंद्र ने उन्हें मेडिकल बिजनेस का लालच दिया ! साथ ही यह भी झांसा दिया कि वह बिजनेस संभाल लेगा, सिर्फ उसे थोड़ा देखना होगा। इस पर महिला डॉक्टर उसके झांसे में आ गई फिर इसके बाद बातचीत और मेल मुलाकात के बाद हैवानियत की शुरुआत हुई ! इसके लिए देवेन्द्र कुशवाहा ने दिसंबर में महिला डॉक्टर से बिजनेस की बातचीत के लिए आजाद चौक स्थित अपने घर पर बुलाया ! महिला डॉक्टर का आरोप है कि,इस मुलाकात के दौरान देवेंद्र ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसी हालत में उसके साथ दुष्कर्म की हैवानियत को अंजाम दिया !
दुष्कर्म के बाद मन नहीं भरा तो….
महिला डॉक्टर ने पुलिस को दिए अपने बयान में आरोप लगाया कि, आरोपीत देवेन्द्र कुशवाहा ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया उसके बाद उसे बार-बार मिलने के लिए बुलाने लगा ! इस तरह की ब्लैकमेलिंग के बाद डॉक्टर से पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का झूठा मामला दर्ज करवाने के लिए मजबूर किया ।
भांडा ऐसे फूटा
अपने पति के विरुद्ध दर्ज करवाई गई प्रताड़ना की रिपोर्ट के सन्दर्भ में महिला थाने में काउंसलिंग के लिए पहुंची डॉक्टर के साथ उसकी मां और भाई भी आए थे। इसी काउंसलिंग के दौरान एक-एक कर सारी बाते सामने आ गई। जिसके बाद महिला के परिजनों ने आरोपी देवेंद्र को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित देवेन्द्र कुशवाहा को गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन उसके साथ मारपीट के मामले में भी महिला के परिजनों के विरुद्ध भी मामला दर्ज कर लिया !
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद