Top News

निजामुद्दीन से कोरबा पहुँचने वाले 15 में 5 मिले…..उधर दिल्ली से आये 15 लोग मिले मस्जिद में… सभी आइसोलेट



कोरबा ।निज़ामुद्दीन से आये 15 लोगों की सूची प्रशासन को मिली है।इसमें पुलिस ने 5 लोगो को ढूंढ निकाला है।उन्हें राशियन होस्टल आइसोलेट किया गया है ।निजामुद्दीन में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित मोबाइल नंबरों के आधार पर सूची कोरबा प्रेषित की गई थी ।जिसमें कुछ लोग अपने परिचितों के नंबर इस्तेमाल कर रहे थे।जिसकी वजह से उन्हें ट्रेस करने में परेशानी हो रही।उधर कोरबा के राताखार स्थित एक मस्जिद में दिल्ली के 15 लोगो मिले है ।सभी को मस्जिद में ही आइसोलेट किया गया है। वही  खबर आ रही है कि रामसागर पारा के कोरोना संक्रमित युवक के दोस्त जांजगीर चम्पा जिले में रहने वाले को भी उसके घर मे आइसोलेट किया गया है।वह कोरबा के युवक को लंदन से लौटने पर अपनी कार में अकलतरा से कोरबा छोड़ा था।इसके अलावा एक ड्राइवर और उसके परिवार समेत सात लोगो को भी होम आइसोलेशन में रखा गया है ।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume