COVID-19 विश्वव्यापी संकट कोरोना वायरस जैसी महामारी को ध्यान में रखते हुए कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 64 में घुड़देवा बाजार के पास स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का आज उद्घाटन किया गया जिसमें मुख्य रूप से वार्ड के पार्षद पवन गुप्ता सुरेश चौधरी और मुख्य चिकित्सक अलका तिर्की उपस्थित रहे कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए इस उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया हे।
अजय मिश्रा AMअबतक
नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 64 में पार्षद पवन गुप्ता जी द्वारा आज जरूरतमंद लोगों को मास्क एवं डिटाल साबुन का वितरण किया गया एवं लोगों को समझाइश दी गई कि वह घरों से बाहर ना निकले करोना कितना भयानक है इस स्थिति को हमें और आपको गंभीरता से समझना होगा इस संबंध में सरकार ने जो दिशा निर्देश जारी किया है उसका पालन करें एवं सतर्क रहें।
पार्षद पवन गुप्ता जी ने वार्ड वासी से सादर अपील की लॉकडाउन का पूरी सजगता से पालन करें और दूसरे को भी प्रेरित करें जैसे कि आप जानते हैं कि भारत सरकार ने 14 अप्रैल तक पूरे देश को बंद रखने का निर्णय लिया है इसलिए इस दौरान आप घरों से बाहर ना निकले।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद