Top News

दहेज की डिमांड पूरी नहीं हुई तो अंजाने शहर में प्रेंग्नेट बहू को छोड़ दिया मरने, पति सहित सात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज।पढ़े पूरी खबर AMअबतक न्यूज


दहेज की मांग पूरा नहीं करने पर बहू से क्रूरता पूर्वक व्यवहार करने पर मोहन नगर पुलिस ने एक ही परिवार के सात लोगों के खिलाफ एफआईआर किया है। 

दुर्ग. दहेज की मांग पूरा नहीं करने पर बहू से क्रूरता पूर्वक व्यवहार करने पर मोहन नगर पुलिस ने एक ही परिवार के सात लोगों के खिलाफ एफआईआर किया है। न्यू दीपक नगर निवासी दीप्ति गौरे (36) की शिकायत पर उसके डोंडेसर उत्तर प्रदेश निवासी पति राजेश कुमार, ससुर फूल सहाय, सास राम बेटी, देवर प्रतीप बघेल, जेठानी, जेठ व बड़ी ननद गुड्डी सिंह को आरोपी बनाया है। घटना स्थल उत्तर प्रदेश होने की वजह से प्रकरण की जांच उत्तरप्रदेश पुलिस करेगी।

पुलिस के मुताबिक दीप्ति का विवाह राजेश के साथ 26 मई 2013 को हुआ था। विवाह में वर पक्ष ने दहेज में 5 लाख रुपए की डिमांड की थी। डिमांड को जल्द पूरा करने क ा पीडि़ता के पिता ने आश्वासन दिया था। इसी बात को लेकर ससुराल वाले पीडि़ता को प्रताडि़त करना शुरू कराया। शारीरिक कमजोरी की वजह से पीडि़ता गर्भधारण नहीं कर पा रही थी। इलाज में दो लाख खर्च आने पर पीडि़ता के मायका पक्ष ने मदद की।

ससुराली मांगते थे दहेज 
आइवीएफ प्रक्रिया से पहला गर्भधारण फेल हो गया। दूसरे बार की प्रक्रिया के दौरान ही पीडि़ता को टीबी हो गया। इसके बाद गर्भवती होने पर बीमारी की वजह से गर्भपात कराना पड़ा। इस दौरान देखभाल नहीं होने की वजह से वह गंभीर रुप से बीमार हो गई थी। जैसे तैसे उसके स्वास्थ्य में सुधार में आया। इस दौरान ससुराल पक्ष के सदस्य एक ही बात कहते अगर अच्छे से रहना है तो 5 लाख दहेज लाए।

पति ने वेतन भी हड़पा
पीडि़त महिला ने बताया कि वह पति के साथ बंगलुरू रहने चली गई थी। वहां पर वह नौकरी करती थी। उसे हर माह 17 हजार मिलता था, लेकिन वह पैसा भी उसका पति रख लेता था। बंगलुरू से पूना ट्रांसफर होने पर उसके पति ने उसे सूचना नहीं दी। वह अपना सामान लेकर पूना शिफ्ट हो गया था। बाद में मकान मालिक ने उसे सूचना दी तब वह बंगलुरू जाकर अपना सामान वापस लाई।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume