Top News

रायपुर राजनांदगांव के बाद अब बिलासपुर में भी एक महिला का कोरोना सेम्पल पॉजिटिव,, पढ़े पूरी खबर AM अबतक न्यूज पर



बिलासपुर/रायपुर में 2 और राजनांदगांव गांव में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद बिलासपुर में भी एक महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि महिला सऊदी अरब से लौटी थी। हालांकि, अफसर अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक महिला बीते 10 फरवरी को विदेश से लौटी थी. तब से वो सकरी स्थित रामा लाइफ सिटी में रह रही थी। जिसका पिछले 10 दिन से स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान में लेकर उसे आइसोलेशन में रखा था, और सेम्पल जांच के लिए भेजा गया था। जीनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मच गया है। उसे बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume