Top News

मध्यप्रदेश सरकार गिराने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की।

shivraj meet kamalnath   ani twitter 20 march  2020

मध्यप्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ से शुक्रवार (20 मार्च) को भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चौहान कल शाम को मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और कमलनाथ से सौजन्य भेंट की। कमलनाथ ने कल ही मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया  और राज्यपाल ने त्यागपत्र स्वीकारते हुए उनसे नए मुख्यमंत्री की शपथ तक पद पर बने रहने के लिए कहा है।

इससे पहले, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद से कमलनाथ के इस्तीफे के बाद पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस की सरकार अपने बोझ से गिरी है। सरकार गिराने के लिए भाजपा द्वारा षडयंत्र किए जाने के कमलनाथ के आरोपों पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं 13 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके चौहान ने यहां संवाददताओं से कहा, ''भाजपा कभी सत्ता गिराने बचाने के खेल में नहीं रही। अपने बोझ से यह (कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत) सरकार गिरी है।"


Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume