
कोरोना वायरस के बुरे दौर से पूरा देश गुजर रहा है और इस कठिन परिस्थितियों में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन के साथ साथ पत्रकारों का समूह भी अपनी महती भूमिका निभा रहा है ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।सीएम भूपेश ने इस संबंध मे चिंता जाहिर करते हुए कहा है की जैसा की आप सब जानते ही है कि कोरोना वायरस महामारी के बारे में आम जनता तक सही सूचना पहुचाने और उन्हें जागरूक करने में सभी समाचार माध्यमों के प्रतिनिधियों की महत्ती भूमिका है । ऐसे समय जब पूरा देश लॉक डाउन में है आप दिन रात समाज और देश के प्रति अपने दायित्व को निभाने के लिये दुरूह परिस्थितियों में भी परिश्रम कर रहे है ।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस बात के लिए चिंता जताई है कि कई बार पत्रकार अपने कर्तव्य की पूर्ति करने के प्रक्रम में अपनी सुरक्षा के प्रति लापरवाह हो जाते है और इसका विपरीत प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है । कोरोना वायरस महामारी के कवरेज के दौरान विश्व में कई पत्रकार इस वायरस की चपेट में आ चुके है । मेरा आप सभी पत्रकारगणों से आग्रह है कि कोरोना वायरस महामारी के कवरेज के दौरान पूरी सावधानी बरतें , सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरा पालन करे और प्रेस कॉन्फ्रेंस आदि से बचे । हर हाल में पत्रकारों को भी सोशल डिस्टेंसिन्ग का पालन करना जरूरी है । माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि वह यह सुनिश्चित करे कि पत्रकारों को लॉक डाउन के दौरान समाचार संकलन में किसी तरह की कठिनाई न आये ।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद