Top News

बाकी पुलिस ने फायरिंग करने वाले 2 मुख्य आरोपी को 1 कट्टा समेत लिया अपने हिरासत main- पढ़े पूरी AM खबर अबतक न्यूज



साबिर अंसारी AM अबतक न्यूज़ बांकीमोंगरा

कोरबा-  बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत कल पंखादफई में हुए गोली फ़ायरिंग में बांकी मोंगरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,   पुरानी रंजिश,एवं आरोपी के दोस्त से कुछ दिन पहले किराये के मकान  खाली करवाने को लेकर मकान मालिक राजकुमार से हुई थी विवाद।

उसी रंजिश को लेकर आरोपी धरम अपने आठ साथियों केे साथ मंगलवार को दोपहर के समय मकान मालिक राजकुमार केेे घर पहुंचा जिसे देख मकान मालिक अपनेेेे परिवार को लेकर अंदर घुस गया और दरवाजा बंद कर ली और बांकी पुलिस को सूचना दी ,

दरवाजा के बाहर उन्होंने हंगामा करते हुए जान से मारनेे की धमकी दी और देसी कट्टेेेे से फायरिंग कर भाग निकले ।

 कोरबा एसपी अभिषेक मीणा के निर्देशन पर एडिशनल एसपी उदय किरण के मार्गदर्शन एवं दर्री csp खोमन लाल सिन्हा के सहयोग से थाना प्रभारी बाकी मोगरा पौरुष पुर्रे ने टीम गठित कर आरोपी की तफतिश शुरू की और मुख्य दो आरोपी धरम सिंह राजपूत एवं महावीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आज बांकीमोंगरा थाना प्रभारी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया की कल देशी कट्टा से फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इस कार्य में साथ देने वाले अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। धारा 307, 25/27 आर्म एक्ट, 144,148,188,294 के तहत कार्यवाही की गई है।


साबिर अंसारी AM अबतक न्यूज़ बांकीमोंगरा

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume