Top News

छुरीकला नगर के वाड क्रमांक 8 मे कुछ लोग बाहर से आए हैं उन परिवार के लोगों का चिकित्सा जांच कराने कि मांग कि गई है ।

 लक्ष्मण सिंह राजपूत की खबर
छुरीकला ।नगर के वाड क्रमांक 8 मे रहने वाले कुछ लोग 10-15 दिन  शहर रायपुर रायगढ़ मे रहने के बाद शनिवार को वापस लौटने पर वाड के लोगों मे कोरोना वायरस को लेकर भय बनी हुई है तथा उन परिवार के लोगों का चिकित्सा जांच कराने कि मांग कि गई है ।
     ज्ञात हो कि नगर पंचायत छुरीकला के वाड क्रमांक  8 मे रहने वाले कुछ लोग परिवार के साथ रायपुर रायगढ़ गए हुए थे जो 10 -15 दिन बाद शनिवार को वापस लौटे है ,जहां से वे परिवार लौटे है वह शहर इन दिनों कोरोना संक्रमण बिमारी के चपेट मे है उस शहर से वापस लौटे है जिससे नगर वासी उक्त परिवार को लेकर काफी दहशत मे है ,इसके पहले भी लाक डाउन लगने के तीन दिन बाद केरल ,मुम्बई ,विशाखापत्तनम, और पूना से लौटे थे जिनका स्वास्थ्य विभाग कटघोरा के टीम ने जांच कर घर के बाहर दिवाल पर सूचना चस्पा कर घर वालों को घर के अंदर रहने व इन परिवार से दूर रहने कि हीदायत दे स्वास्थ्य विभाग  अपना कर्तव्य निभा कर लौट गये थे उसके बाद आज तक चस्पा कि गई परिवारो कि दोबारा कोई जांच नहीं कि गई वे परिवार के लोग बे खौफ बाहर घुमते नजर आ रहे है ,जिस पर स्वास्थ्य विभाग व शासन प्रशासन पर सवाल उठने लगे है ।
इस संबंध मे स्थानिय स्वास्थ्य केन्द्र के डा  एस आर सिरसो से पूछे जाने पर बताया कि वाड क्रमांक 8 मे बाहर से आये परिवारों कि जांच नगर पंचायत द्वारा बनायी गई स्वास्थ्य टीम द्वारा जानकारी ली जा रही है तथा परिवार के सभी सदस्यों को घर के अंदर रहने  व बाहर नहीं निकलने कि हिदायत दी गई है ।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume