Top News

छत्तीसगढ़ : फिर बदल रहा मौसम का मिजाज…हो सकती है बारिश या फिर गरज-चमक के साथ पड़ सकते हैं छींटे…पढ़े पूरी खबर AMअबतक न्यूज से






रायपुर। तापमान में लगातार हो रहे वृद्धि के बीच एक बार फिर से कल राज्य में मौसम का मिजाज बदल सकता है। राज्य के कई इलाकों में कल एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गर ज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 0.9 किमी और 1.5 किमी की ऊंचाई प र मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है।
चक्रवाती घेरा के साथ ही एक द्रोणिका भी बन गई है जो कि उत्तर-पश्चिम उत्तरप्रदेश से उत्तरी तटीय ओडिशा तक 0.9 किमी पर स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर मध्य महाराष्ट्र से दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश तक बनी हुई है।
इस सिस्टम के असर से कल 15 अपै्रल को छत्तीसगढ़ राज्य के सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गर ज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने की भी संभावना बन गई है।
इधर राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में अब तापमान में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। राजधानी रायपुर में आज 39.2 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है।
इसी तरह अंबिकापुर में 36.5, बिलासपुर में 40.6, पेण्ड्रार ोड में 38.0, जगदलपुर में 37.6 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume