
बिलासपुर/कटघोरा/इधर बिलासपुर में जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स की तबियत बिगड़ने पर उसे जांच के बाद कोरोना संदिग्ध मान कर सेम्पल को एम्स भेज ने की तैयारी की जा रही है। उधर कटघोरा में एक और कोरनो पॉजिटिव मरीज मिला है।
जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स पिछले 2 तीन दिनों से सर्दी खासी से ग्रसित थी वही बुधवार को युवती की तबियत ज़्यदा बिगड़ने पर उसे देर रात कोरोना आईसीसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। बतादें युवती का सेंपल ले लिया गया है जिसे गुरुवार को जांच के लिए एम्स रायपुर भेजा जाएगा जिसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा युवती को कोरोना हुआ है या नही बहरहाल डाक्टरों ने स्टाफ नर्स को सिम्स में भर्ती कर इलाज प्रारंभ कर दिया है।
कटघोरा में मिला और कोरोना पॉजिटिव
कटघोरा में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। बताया जा रहा है की कोरोना संक्रमित पाया गया व्यक्ति एम्स में भर्ती सोलह वर्षीय किशोर के संपर्क में था जिस वजह से उसे भी कोरोना वायरस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। वही कटघोरा में मिला नया कोरोना मरीज की पहचान गुप्त रखी गई है।
छत्तीसगढ़ में 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 9 घर जा चुके है वही एक कोरोना पॉजिटिव मरीज का इलाज एम्स चल रहा था पर एक और कोरोना संक्रमित मिलने से अब प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 2 हो गई है।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद