एसईसीएल कोरबा क्षेत्र की ढेलवाड़ीह आसपास के कॉलोनियों में बिना फिल्टर के पानी की सप्लाई की जा रही है जिससे कर्मचारी परिवारों को परेशानी हो रही है इसके बाद भी मामला को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है यह दावा जरूर किया जा रहा है कि पानी को साफ करने के बाद कॉलोनियों में भेजा जा रहा है जानकारों का कहना है कि पानी में केवल पाउडर मिलाया जाता है इसे पूरी तरह साफ नहीं किया जाता।
कॉलोनी में लोगों का कहना है कि जो पीने का पानी सप्लाई की जा रही है वह पूरी तरीके से फिल्टर नहीं किया जा रहा है
पूरे विश्व में जहां कोरोना वायरस के कहर से लोग भयभीत है वही कॉलोनी में गंदा पानी सप्लाई होने से पीलिया एवं डायरिया फैलने का भी संभावना लोगों को भयभीत कर रही है
इस संबंध में जानकारी के लिए उप महाप्रबंधक से फोन पर संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद