Top News

करतला जनपद अध्यक्ष के साथ साजापानी सरपंच ने किया राशन सामग्री का वितरण।

 रमेश पालिया की खबर
कनकी* विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत साजापानी में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए पंचायत  प्रतिनिधियों द्वारा साबुन से हाथ धोने सहित सामाजिक दूरी बनाए जाने की अपील की जा रही है। इस समय सभी लोग अपने घर से बाहर नही निकल रहे हैं और घर में रहकर परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं जिसके कारण ग्रामवासियों को दो वक्त की रोटी के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे वक्त में जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष सुनीता कंवर ने अपना हाथ बढ़ाया और साजापानी के सरपंच राहुलदेव कंवर के साथ जरूरतमंद परिवार को राशन सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत साजापानी के पंचगण सहित रोजगार सहायक लखन कंवर, मितानीन सोनिया कंवर एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume