Top News

छुरीकला:- पंचायत द्वारा बनायी गई नाली गंदगी से भरा पटा है सफाई के लिए नहीं दिया जा रहा ध्यान लोगों को हो रही परेशानी।

 लक्ष्मण सिंह राजपूत की खबर
छुरीकला ।नगर के वाड क्रमांक 5 मुख्य सडक किनारे नगर पंचायत द्वारा बनायी गई  नाली गंदगी से भरा पटा है जिससे आस पास रहने वालों को नाली के गंदगी बीच रहना पड रहा है हमेशा संक्रमण बिमारी फैलने कि भय बनी हुई है , जिसकी सफाई को लेकर पंचायत प्रशासन व जनप्रतिनिधि कि नजर इस गंदगी पर पड नहीं रही है ।
       ज्ञात हो कि सन 20 16 -17 मे नगर पंचायत द्वारा वाड क्रमांक 5 मे सडक किनारे बुतकर घर से दुकालू घर तक लगभग 12 लाख कि नाली बनायी गई है ,जो  नाली के गंदे पानी निकासी कि ब्यवस्था नहीं किये जाने से नाली किसी काम का नहीं रहा आस पास मे गंदगी फैल रही है ।बताया जाता है कि नाली निर्माण के दौरान आस पास के रहने वालों ने ततकालीन अध्यक्ष व सी एम ओ को नाली के गंदे पानी निकासी कि पहले ब्यवस्था करने कि बात कही गई थी ,लेकिन लोगों के बातो को अनसुना कर सी एम ओ व ततकालीन अध्यक्ष हठधर्मिता के साथ मद कि राशि लेपस होने के भय से आनन फानन मे नाली बना दी गई जो आज आस पास रहने वालों को बडी परेशानी उठानी पड रही है  ।नाली मे बहने वाले गंदा पानी कचडे के साथ दुकालू घर के पास फंसा हुआ है नाली मे फसे कचडे सडने से दुगंर्ध व मच्छर पनपने से आस पास के लोगों को घर के अंदर रहना मुश्किल हो गई है ।जबकि इन दिनों कोरोना संक्रमण बिमारी को देखते हुए  शासन प्रशासन साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने कि बात कही जा रही है उसके बाद स्थानीय प्रतिनिधि व पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी की ध्यान गंदगी पर पड नहीं रही है ।उल्लेखनीय यह है कि नाली का निर्माण पी डब्ल्यू डी  सडक किनारे बनायी गई है जो कानूनन नियम विरुध्द है उसके बाद भी पी डब्ल्यू विभाग द्वारा कोई हस्तक्षेप नहीं कि गई ।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume