रमेश पालिया की खबर
कनकी* कोविड-19 कोरोना वायरस की मौजूदा वैश्विक महामारी लोगों की सेहत के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है जिसके चलते लागू लॉकडाऊन की घोषणा होने के बाद से सभी लोग अपने अपने घरों में ही रहकर समय व्यतीत कर रहे हैं। ग्राम कनकी के जनप्रतिनिधियों द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने सहित घर में रहने की समझाईस देने के बावजूद भी कई लोग घर से बाहर निकलकर घूम रहे हैं एवं दिनभर सड़क में आवाजाही कर रहे हैं। युवा संगठन सेवा समिति कनकी के सक्रिय सदस्यों ने बिना मास्क के बाहर घूम रहे लोगों एवं राहगीरों को मास्क व सेनेटाईजर प्रदान किया और विश्व में तेजी से फैल रही कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के उपाय बताते हुए उन्हें समझाईस दिया। बिना मास्क के बाहर घूम रहे ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील करने में युवा संगठन सेवा समिति के सक्रिय कार्यकर्ता हरबंश राजवाड़े, दिनेश राजवाड़े, विजय राजवाड़े (जनपद सदस्य), बसंत राजवाड़े, नंद राजवाड़े एवं रमेश श्रीवास का योगदान रहा।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद