लेमरू पुलिस थाना जिला कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छाता बाहर की रहने वाली सुनीता बाई 20 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर उसके परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी। पगडंडी होने की वजह से नदी से पहले गाड़ी रोकनी पड़ी। यहां से दोनों पुलिसकर्मी पदयात्रा करते हुए गांव पहुंचे। महिला के परिजनों के साथ गर्भवती को पहले कांवर में बैठा घर से लेकर निकले ,फिर रास्ते में खाट से उठा कर गाड़ी तक ले गए। किसी तरह परसाभाटा उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे,जहां प्रवेश द्वार पर ही महिला को प्रसव हो गया,जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
छत्तीसगढ़ पुलिस की मानवीय पहल- पुलिस जवानों ने गर्भवती महिला को कांवर एवं खाट के सहारे नदी पार कराते हुए 112 वाहन से पहुंचाया उप स्वास्थ्य केंद्र।
AMअबतक
0
Tags
अजय मिश्रा AMअबतक
AMअबतक
AMabtak is a News Portal where you can find latest news of Chhattisgarh & India
AMअबतक एक न्यूज़ पोर्टल है जहाँ आप छत्तीसगढ़ और भारत की नवीनतम न्यूज़ पा सकते हैं।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद