
: कोरोना संकट के बीच देश में 17 मई तक लॉकडाउन लागू है और इसे आगे बढ़ाने के भी संकेत मिल रहे हैं. बीच सूत्रों के हवाले से खबरें मिल रही हैं कि 17 मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है. मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में लॉकडाउन आगे किस रूप में होगा इसके लिए प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों से 15 मई तक सुझाव मांगे हैं.
बैठक के दौरान हालांकि अधिकांश राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की थी. इस दौरान राज्यों ने कहा कि रेड ज़ोन को जिला स्तर पर रखने के बजाए कंटेनमेंट ज़ोन में रखा जाए और जिले के बाकी हिस्सों में गतिविधियां शुरू की जाएं. इस दौरान सुझाव दिये गये कि नियमित ट्रेनों के बजाए कम स्टॉप वाली ट्रेनें चलाई जाएं. बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया में पर्यटन चौपट है.
लेकिन एक बार लोगों ने घर जाने का मन बना लिया है तो उन्हें अगले 10 दिनों में उनके घर पहुंचा दिया जाय. उन्होंने कहा कि उन सबकी जांच हो. जो संक्रमित पाए जाते हैं उनका इलाज किया जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि हमें मालूम है कि इससे संक्रमितों के आंकड़े में उछाल आएगा, मगर इससे देश को कोरोना मुक्त बनाने में मदद मिलेगी.
उन्होंने कहा कि श्रमिकों के भविष्य को लेकर राज्य नीति एवं व्यवस्था बनाए केंद्र भी मदद देगा. हर राज्य को आर्थिक गतिविधि बढ़ाने के लिए तैयार रहना चाहिए. पीएम ने राज्यों से उद्योग और श्रम कानूनों का सरलीकरण करने को भी कहा. प्रधानमंत्री ने कहा कि हर राज्य में इकोनॉमिक जोन की संभावनाएं हैं और इस बारे में राज्य नीति बनाकर केंद्र को भेजें. साथ ही पीएम ने कहा कि विदेश से बड़ी कंपनियों के आने की अपार संभावनाएं हैं.
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद