Top News

लॉक डाउन :- 425 किलोमीटर जुगाड़ एवं पैदल चलकर घर पहुंचा पति पत्नी ने घर में घुसने से किया मना पढ़ें पूरी खबर

AM अबतक न्यूज़


करोना संक्रमण को रोकना है तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा यह बात इस शख्स की पत्नी को बहुत अच्छे से समझ आ गई थी लिहाजा उसने अपने दिल पर पत्थर रखकर पति को घर में नहीं घुसने दिया उसने नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर पतिदेव को क्वॉरेंटाइन सेंटर पहुंचवा दिया।  उसका पति ओडिशा के राउरकिला मैं काम करता है लॉक डाउन के बाद वहां रुकना संभव नहीं हुआ तो वह जुगाड़ करके घर को निकल गया रास्ते में कहीं किसी से लिफ्ट ली तो कहीं पैदल ही चलता रहा इस तरह करीब 425 किलोमीटर का सफर तय करके वह घर पहुंचा था घर पहुंच कर उसने खुशी से दरवाजा खटखटाया पत्नी ने जब उसे देखा तो कहा तुम घर में नहीं आ सकते पहले तो पति यह सुनकर  शॉक्ड रह गया फिर जब उसे समझ आया तो उसे पत्नी की समझदारी पर गर्व हुआ खुर्सीपारा सेक्टर 11 निवासी एक अन्य महिला पुर्णिका कौर की मदद से निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच के लिए बुलाया गया इसके बाद शख्स को क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया गया।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume