Top News

शासन के निर्देश अनुसार कोरबा जिले में  कौन-कौन से वाइन शॉप खुलेंगे और कौन-कौन से बंद रहेंगे जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

AM अबतक न्यूज़


शासन के निर्देश अनुसार कोरबा जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर डिलेवरी ब्वाय के माध्यम से मदिरा प्रदाय करने की व्यवस्था भी आगामी दो-तीन दिनों में कर ली जायेगी।  कोरबा जिले में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुलेगी वाइन शॉप।


ये दुकानें रहेंगी बंद-दुकानों में भीड़-भाड़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले की टीपी नगर, बांकीमोंगरा, दीपका, कटघोरा और आईटीआई रामपुर पांच देशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। इसी तरह टीपी नगर, , बांकीमोंगरा, दीपका, कटघोरा, गेवरा, निहारिका और प्रीमियम शाप निहारिका की विदेशी मदिरा दुकानें भी बंद रहेंगी।

ये दुकानें खुलेंगी- देशी मदिरा की 14 दुकानें दादर, कोरबा, रूमगरा, लालघाट,मुड़ापार, उमरेली, रजगामार, लाटा, गोपालपुर, सर्वमंगला, गेवरा, हरदीबाजार, पाली और भैरोताल से देशी शराब की बिक्री होगी। इसी प्रकार कोरबा, लालघाट,मुड़ापार, बरपाली, रजगामार, लाटा, गोपालपुर, सर्वमंगला, हरदीबाजार, पाली और पसान की कुल 11 विदेशी मदिरा दुकानों से भी विदेशी मदिरा की बिक्री होगी।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume