Top News

इस सिंगर के पिता का निधन, गंभीर बीमारी के थे शिकार, यूं दी अंतिम विदाई

AM अबतक न्यूज़



बॉलीवुड से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। ये खबरें मानों थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बीते दो दिनों में इंडस्ट्री ने इरफान खान और ऋषि कपूर को खो दिया, जिससे हर ओर शोक की लहर है। इसके बाद अब खबरों में बताया जा रहा है कि गायक अर्जुन कानूनगो के पिता का भी लीवर कैंसर के कारण निधन हो गया है।
सोशल मीडिया पर सिंगर ने लिखी इमोशनल पोस्ट 
सिंगर अर्जुन कानूनगो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने पिता को अंतिम विदाई दी है। अर्जुन कानूनगो ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें याद किया है और लिखा है, 'जब तक हम दोबारा नहीं मिलते... तब तक आपकी आत्मा को शांति मिले।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by 👑Arjun👑 (@arjunkanungo) on 
गौरतलब है कि अर्जुन कानूनगो ने बॉलीवुड को कई सारे सुपरहिट गाने दिए हैं, उन्होंने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। इसके बाद अब वो बॉलीवुड में एक एक्टर के तौर पर कदम रखने जा रहे हैं। बीते दिनों ही ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अर्जुन कानूनगो को सलमान खान ने अपनी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के लिए साइन किया है, इसमें वो अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इस खबर पर अर्जुन कानूनगो ने पक्की मुहर लगाते हुए कहा था कि वो भाईजान के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए काफी एक्साइटिड हैं। हालांकि, अब अर्जुन को एक कलाकार के तौर पर देखने के लिए उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उनकी ये इच्छा पूरी नहीं हो सकी। अर्जुन के पिता लीवर कैंसर की चौथी स्टेज पर थे, और आज उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume