Top News

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को पुलिस ने चेंबर से खींच कर पीटा रेप के आरोपी के साथ थी पुलिस

AM अबतक न्यूज़



 दरभंगा । वैश्विक महामारी करुणा के समय जान बचाने की जद्दोजहद में शामिल लोगों के सामने पुलिस और मेडिकल स्टाफ कोरोना fighters बनकर उभरे हैं जान जोखिम में डालकर यह लोग संक्रमित क्षेत्र में जाते हैं संक्रमित मरीज का इलाज कर रहे हैं कई जगह इन लोगों पर आक्रोशित लोगों ने हमला भी किया तो कई जगह इन पर फूल भी बरसाए गए लेकिन ताजा मामला इन दिनों के बीच आपसी भिड़ंत का सामने आया है बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस द्वारा डॉक्टर की पिटाई का मामला सामने आया है बताया जाता है कि जिला पुलिस के एक एएसआई ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से ना सिर्फ बदसलूकी की बल्कि चेंबर से खींच कर उनकी पिटाई भी की इस घटना के विरोध में डॉक्टर व अन्य मेडिकल कर्मी हड़ताल पर भी गए।




गैंगरेप के आरोपियों का जांच करने पहुंची थी पुलिस मिली जानकारी के अनुसार जिले के जाले थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल को एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना घटी थी जिसके चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उनका मेडिकल जांच कराने के लिए डॉक्टर के पास गई थी लेकिन पुलिस द्वारा इन चारों आरोपियों को मास्क नहीं पहनाया गया था ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने पुलिस को सभी आरोपियों को मास्क पहनाकर लाने की बात कही डॉक्टर ने बिना मास्क इन लोगों की जांच नहीं करने की बात कही जिससे पुलिस नाराज हो गई पुलिस ने डॉक्टर की पिटाई कर दी।


यह पूरा घटनाक्रम रेफरल अस्पताल जाले का है घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के कर्मियों ने हड़ताल की बताया जाता है कि रेफरल अस्पताल में डॉक्टर रामप्रीत राम की ड्यूटी थी उसी समय एएसआई परिजन पासवान चारों आरोपियों को एक ही रस्सी से बांधकर बिना मास्क लगाए जांच कराने पहुंचे थे बिना मास्क जांच करने से इंकार करने पर एएसआई ने डॉक्टर से मास्क की मांग की जिस पर डॉक्टर ने कहा कि मास्क नहीं है इसके बाद पुलिस वाले का गुस्सा भड़क गया जिसके बाद एएसआई ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को चेंबर से खींचकर पिटाई कर दी

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume