AM अबतक न्यूज़
गया जिले के कोच थाना के सिंदुआरी गांव में पुरानी रंजिश मैं जेडीयू नेता राकेश यादव ने ताबड़तोड़ गोलियां चलायी गोलीबारी में 4 लोगों को गोली लगी जिसमें से अस्पताल आते वक्त रास्ते में ही एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की मौत पटना ले जाने के दौरान हुई मृतक की पहचान सिंदुआरी निवासी उदय शर्मा और गिरजेश शर्मा के रूप में हुई है वही दो घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है सभी का इलाज जयप्रकाश अस्पताल गया में किया जा रहा है जख्मी की पहचान वीरेंद्र शर्मा और श्रीनाथ शर्मा के रूप में हुई है।
रंजीत के पीछे साल भर पुराना मामला गोलीबारी के बाद सिंदुआरी गांव में दहशत और तनाव का माहौल है गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया है पुलिस ने गोलीबारी करने वाले जेडीयू नेता समेत दो को गिरफ्तार किया है घटना को लेकर केस दर्ज किया जा चुका है जानकारी के अनुसार गोलीबारी की यह घटना पुरानी रंजिश में हुई बताया गया कि 17 जून 2019 को गांव में चल रहे ज्ञान सप्ताह यज्ञ के समाप्ति के दिन प्रसाद वितरण को लेकर राम शर्मा और राकेश यादव के बीच विवाद हुआ था तब मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हुए थे इसी घटना को लेकर रंजिश थी।
घटना की जानकारी के बाद एसएसपी राजीव मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने एसएसपी के सामने स्थानीय लोगों ने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया बताया कि राकेश यादव जेडीयू का जिला महासचिव है जिसके कारण प्रशासन के लोग उसके प्रभाव में रहते हैं वहीं एसएसपी ने मौके पर मौजूद रहे डीएसपी लागे एवं थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार को निर्देश दिया कि घटना में शामिल रहे सभी लोगों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद