Top News

ट्रंप ने निभाया पीएम मोदी से किया अपना वादा, 100 अमेरिकी वेंटिलेटर कल भारत आएंगे

AM अबतक न्यूज़




कोरोना से जंग में मदद के लिए अमेरिका से 100 वेंटिलेटर सोमवार को भारत पहुंचेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वादे के बाद इन वेंटिलेटरों का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। उच्च तकनीकी वाले इन वेंटिलेटरों को अमेरिकी फर्म जॉल ने बनाया है और इन्हें शिकागो से भारत भेजा जा रहा है।  



केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पहली खेप में 100 वेंटिलेटर एयर इंडिया के विमान से भारत पहुंचेंगे। यहां आने के बाद आईआरसीएस में एक छोटा सा उद्घाटन समारोह होगा। इसके बाद वेंटिलेटर अस्पतालों में बांटे जाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने 16 मई को ट्विटर पर लिखा था, "मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका अपने दोस्त भारत को महामारी से जंग में मदद के तौर पर वेंटिलेटर दान करेगा। हम इस मुश्किल वक्त में भारत और नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। हम वैक्सीन बनाने में भी एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। हम दोनों मिलकर इस अदृश्य दुश्मन को मात देंगे।" 

ट्रंप के इस ट्वीट के जवाब में पीएम मोदी ने आभार प्रकट करते हुए लिखा था, "ऐसे मुश्किल वक्त में राष्ट्रों के लिए एकजुट होना जरूरी है ताकि हम विश्व को स्वस्थ और कोरोना मुक्त बना सकें।"

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume