Top News

15 जून से देशभर में फिर से लागू होगा पूर्ण लॉकडाउन, सरकार ने बताई वायरल हो रहे मैसेज की सच्चाई

AM अबतक न्यूज़

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने 15 जून से देशभर में पूर्ण लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं।

कोरोना वायरस

के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 25 मार्च से लगाए गए लॉकडाउन में सरकार धीरे-धीरे छूट दे रही है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 15 जून से देशभर में फिर से पूर्ण लॉकडाउन लागू होगा। वायरल हो रहे इस मैसेज में यह भी दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के संकेत दिए हैं और इसमें ट्रेनों के अलावा हवाई सफर पर भी ब्रेक लगेगा।
सरकार के प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने वायरल हो रहे इस मैसेज को फेक बताया है। पीआईबी ने फैक्ट चेक ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, "दावा: सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही एक फोटो में दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय द्वारा ट्रेन और हवाई यात्रा पर प्रतिबंध के साथ 15 जून से देश में फिर से पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा सकता है। #PIBFactcheck- यह #Fake है।  फेक न्यूज फैलाने वाली ऐसी भ्रामक फोटो से सावधान रहें।"


Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume