Top News

मारपीट व लूट के तीन आरोपी आए पकड़ में, खुलासा कर दर्री पुलिस ने तीनों आरोपी को रिमांड पर भेजा। पढ़े पूरी खबर AM अबतक न्यूज





कोरबा- दर्री थाना अंतर्गत पिछले वर्ष सीएसईबी कॉलोनी से लगा हुआ गरम पानी नहर के समीप तीन बदमाशो ने एक युवक का रास्ता रोक कर उसके साथ मार पिट कर 5000 रुपए का लूट की घटना की थी ।


जिसकी शिकायत शेख असलम नामक युवक ने दर्र्री थाना में पिछले वर्ष 13/10 को किया था। युवक ने शिकायत में पुलिस को बताया था। कि मारपीट व लूट करने वाले को पहचाान नहीं सका और वह मारपीट व लूट करके भाग गए। जिसको वह जानता पहचानता नहीं है। मगर सामने आने से हुुुलियाा शक्ल पहचान सकता है। मामले का रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का पता तलाश पुलिस कर ही रही थी।अचानक  मुखबिर से सूचना मिली कि मारपीट व लूट करने वाले युवक अयोध्यापुरी बस्ती में रह रहे हैं। जो आपस  में बातचीत कर रहे थे जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अज्ञात आरोपियों को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ करने पर मारपीट और लूूट करना कबूल किया। जिस पर दर्री पुलिस ने नामजद करते हुए प्रार्थी के द्वारा आरोपियों का  शिनाख्त की कार्रवाई भी की गई। इस पर अयोध्या पुरी में रहने वाले रामावतार, अभय गोस्वामी, और आकाश कुजूर के ऊपर धारा 294, 323,506,34,392 पर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume