AM अबतक न्यूज़
लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच तनाव चल रहा है. चीनी सेना के भारतीय क्षेत्र में आ जाने के बाद शुरू हुई तनातनी के बीच सोमवार की रात हिंसक झड़प में एक सैन्य अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए. इस मुद्दे पर विपक्षी दल सरकार पर हमलावार हैं.
![]() |
| भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल फोटो) |
लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच तनाव चल रहा है. चीनी सेना के भारतीय क्षेत्र में आ जाने के बाद शुरू हुई तनातनी के बीच सोमवार की रात हिंसक झड़प में एक सैन्य अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए. इस मुद्दे पर विपक्षी दल सरकार पर हमलावार हैं.
विपक्ष सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग कर रहा है. वहीं, सरकार के स्तर पर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. इस बीच अब सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साफ किया है कि सरकार, क्षेत्रीय अखंडता से समझौता नहीं करेगी.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जेपी नड्डा ने कहा कि आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की क्षेत्रीय अखंडता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अब हमारे पास राजनीतिक इच्छाशक्ति है. भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि हमारी सेना किसी भी विरोधी का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद