DIPKA पति पत्नी सहित डेढ़ साल की बच्ची का शव फंदे से लटकते मिली पूरे इलाके में सनसनी ।पढ़े पूरी खबर AM अबतक न्यूज
SHABIR ANSARI0
AM अबतक न्यूज साबिर अंसारी
कोरबा:- दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरकी गांधीनगर में एक दिल दहला देने वाला घटना सामने आई है जहां एक पति पत्नी की फंदे में लटकी लाश मिली है, वहीं उसके साथ ही डेढ़ वर्ष की मासूम को भी बेरहमी से जान ले ली है । मृतका की पहचान अशोक कुमार रात्रे पत्नी रागनी रात्रेऔर उनकी डेढ़ साल की बच्ची ऐसी रात्रे के तौर पर किया गया है एक साथ परिवार के तीन तीन शवो को फंदे से लटकते देखने से पूरे इलाके गमगीन हो गया है,फिलहाल पुलिस अभी कुछ साफ नहीं बता पा रही है,पोस्टमार्टम और पूरे जांच के बाद ही मामला साफ समझ में आएगा बताया जा रहा है मुहाले वाले तथा आसपास वाले के बताए जानकारी अनुसार घटना कल रात्रि का हो सकता है आशंका जताई का रही है कि घरेलू बड़े विवाद के कारण अशोक ने है इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है।और खुद भी फंदे पर लटक कर अपनी इहलिला समाप्त कर ली।बताए अनुसार कल्पना किया जा रहा है कि पहले मृतक ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे फंदेंपर लटकाया होगा फिर अपनी डेढ़ साल की मासूम बच्ची की जान ली होगी फिर खुद भी फंदे पर झूल गया होगा,हालाकि ये खुलासा नहीं है की तीनों की मौत का कारण फंदे से हुई है पोस्टमार्टम के बाद ही समय और कारण की पुष्टि हो पाएगी। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में अलग अलग तरह के चर्चाएं हो रही है सी एस पी दर्री के एल शिन्हा व दीपका थाना प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद है
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद