AM अबतक न्यूज़
संतराम पटेल की खबर
पाली / इन दिनों पाली नगर पंचायत मे 365 केजी सीमेंट की विद्युत नया पोल खड़ा किया जा रहा इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही बरती जा रही है इसकी शिकायत नगर वासियों ने पार्षद व नगर पंचायत अध्यक्ष बंटू चंद्र से किया श्री अध्यक्ष ने विद्युत पोल मनमानी पूर्वक खड़ा करने की गुणवत्ता हीन को लेकर ई ई से शिकायत कर जांच करने की मांग किया बुधवार को जांच की टीम पहुंची जांच के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों की उपस्थिति में जांच किया जांच के दौरान विद्युत पोल खड़ा करने में ठेकेदार के द्वारा भारी लापरवाही पूर्वक विद्युत व्यवस्था सुधारने के कार्य कर रहे थे 365 केजी विद्युत पोल को 3,50 फीट से 4 फीट गड्ढा खोदकर खड़ा किया गया और क्रेक हुआ विद्युत पोल भी खड़ा कर दिया गया है जिसे देखकर ई ई ने जमकर फटकार लगाते हुए नए सिरे से 5 फीट की गड्ढा खोदकर खड़ा करने को बोले नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा व पार्षद मुकेश अग्रवाल ने कहां जब पाली मिनी शहर का यह हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों में किस कदर ठेकेदार लापरवाही की जाती होगी इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है उन्होंने कहा आज पाली में विद्युत गुल होने का मुख्य वजह है विद्युत पोल खड़ा करने और तार खींचने में ठेकेदारों की लापरवाही जिसकी वजह से आए दिन कहीं तार टूट जाना खंभे टूटकर जमीन में गिर जाना यही वजह से आए दिन बिजली गुल होती है और उपभोक्ताविद्युत विभाग के ऊपर आक्रोश हो जाते हैं जबकि घोर लापरवाही विद्युत खंभा और तार खींचने के समय की जाती है जिसकी वजह से विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है ठेकेदारों के लापरवाही का खामियाजा विद्युत कर्मचारी भुगत रहे हैं इस बीच पार्षद विष्णु सोना ताम्रकार पवन ध्रुव सावित्री श्रीवास आदि उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद