AM अबतक न्यूज़
कमलेश पालिया की खबर
कनकी* विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत कनकी में हरेली पर्व पर छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना का शुभारंभ ग्राम के गौठान में किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करतला के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष रेवाराम चंद्रवंशी ने कनकी के गौठान से गोबर खरीदकर योजना की शुरुआत किये। इस योजना के शुभारंभ अवसर पर सरपंच बिहारीलाल मंझवार सहित हरकुमारी बिंझवार (महिला महामंत्री, कांग्रेस कमेटी),विजय राजवाड़े (जनपद सदस्य), दीना महाराज, शुक्ला महाराज, रामकुमार, संतोष राजवाड़े(अध्यक्ष, गौठान समिति),मीना राजवाड़े (सचिव), ललिता राजवाड़े (रोजगार सहायक), रमाकांत राजवाड़े, पवारा बाई राजवाड़े, नील कुमारी राजवाड़े एवं राजकुमारी राजवाड़े उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद