ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर माकपा को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।
सपुरन कुलदीप जी की निलंबन कार्यवाही को वापस लेने की मांग
ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने अपने संगठन के अध्यक्ष और माकपा के पूर्व जिला सचिव सपुरन कुलदीप जी के निलंबन कार्यवाही को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाकर निलंबन कार्यवाही को वापस लेने के लिए माकपा पार्टी के राज्य समिति व केंद्रीय समिति को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिए हैं।
ऊर्जाधानी संगठन के सह सचिव प्रकाश कोर्राम ने बताया कि संगठन के अध्यक्ष पर माकपा पार्टी के द्वारा जिस तरह से कुलदीप जी के ऊपर कार्यवाही किया है वह निराशाजनक है माकपा पार्टी वंचित दबे कुचले लोंगो गरीबो मजदूरो के लिए लड़ते आयी है । कुलदीप जी पार्टी में रहके कोरबा जिला के भू-विस्थापित किसान मजदूरों के हित में तथा समाजिक कार्यों व नौजवानों के लिए अनेकों संघर्ष किए हैं आज कोरबा जिला के पीड़ित व प्रभावित व्यक्ति अपने हक व अधिकार की आवाज की लड़ाई को लड़ पा रहे हैं वह कुलदीप जी की ही देन है। माकपा पार्टी द्वारा कुलदीप जी के द्वारा भूविस्थापितो के संगठन में अध्यक्ष होने का हवाला देकर निलम्बन की कार्यवाही किया है । उनके निलम्बन से भूविस्थापितो का आंदोलन कमजोर होगा और प्रशासन प्रबन्धन सहित शोषक वर्ग की मनमानी बढ़ेगी । चूंकि भूविस्थापितो का संगठन सभी तरह के विचारधारा के लोंगो के साथ मिलकर लड़ाई लड़ रही है । और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है ।
माकपा पार्टी द्वारा अपने नेता के निलंबन कार्यवाही से आमजनो में गलत सन्देश जा रहा है इसलिए पार्टी को पुनर्विचार करना चाहिए और श्री सपुरन कुलदीप जी के निलम्बन को वापस लेना चाहिए । जिसके लिए पूरे क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाकर माकपा पार्टी के केंद्रीय और राज्य समिति से मांग किया जाएगा ।
प्रकाश कोर्राम
सहसचिव
उर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति
UBKKS
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद