Top News

ग्राम करसिरा की नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत… फंदे पर लटकती मिली लाश… फोरेंसिक एक्सपर्ट एवं csp दर्री खोमन लाल सिन्हा मौके पर

मृतिका अर्चना राजवाड़े 
कोरबा 5 अगस्त 
 जिले के हरदीबाजार चौकी क्षेत्र के कटसिरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकती लाश बरामद की गई है. फांसी के लिए मृतिका ने अपनी ही साड़ी को फंदा बनाया था, खुदकुशी करने वाली महिला का नाम अर्चना राजवाड़े पति शिवदत्त राजवाड़े (26) है. उनका एक तीन साल का बेटा भी है। इस बारे में मृतिका के पति शिवदत्त ने बताया कि कल शाम जब वह दुकान से घर लौट था तब उसकी पत्नी अर्चना घर पर अकेली थी. वह जब कमरे में दाखिल हुआ तो नजारा देखकर उसके बाद पैरों तले जमीन खिसक गई. अर्चना की लाश फंदे पर लटक रही थी. उन्होंने इसकी खबर दूसरे लोगो को दी और फिर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और कमरे को सील कर दिया. आज सुबह हरदीबाजार चौकी प्रभारी सदल बल अर्चना के घर पहुंचे. उनके साथ फोरेंसिक जांच टीम भी मौजूद थी जिन्होंने कमरे की तलाशी ली और कुछ अहम सामानों की जांच भी की. पति शिवदत्त यह बता पाने की हालत में नही है कि उसकी पत्नी ने किन वजहों से यह आत्मघाती कदम उठाया है. अर्चना रायगढ़ की रहने वाली थी.
वही मृतिका के मामा के दावे हैरान करने वाले है, उसने पति शिवदत्त पर अर्चना को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है. बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पीएम के लिए रवाना कर दिया गया है. पति शिवदत्त से इस सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume