AM अबतक न्यूज़

व्याख्याता पटेल, प्रारंभ से ही शिक्षा के प्रति समर्पित मृदुभाषी व मिलनसार को उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित व पलकों में अपना गहरी पैठ बना कर नियमित उपस्थिति के प्रति शाला विकास समिति के सदस्यों से संबंध सभी विषयों को महत्त्व देते हुए परीक्षा परिणामों को सतत वृद्धि आईसीटी पर जोर के अलावा नियुक्ति पदोन्नति के साथ हाई स्कूल लाद, में इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्थित देखभाल करना, विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण हेतु मास्टर ट्रेनर्स के रूप में कार्य के फलस्वरूप यह सम्मान वर्चुअल रूप में 31 अक्टूबर 2020 को दिया जावेगा,
इस महत्वपूर्ण सम्मान समारोह में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत बावरा, सफी अहमद, अनिल सिंह, प्रवीण गुप्ता, एवं साहित्यकार पूनम दुबे, आदि उपस्थित रहेंगे,
व्याख्याता एमपी पटेल ने, अपनी सफलता प्राप्त करने के लिए लगन, धैर्य, ईमानदारी व कार की प्रति निष्ठा होना बताया व्याख्याता पटेल ने यह सम्मान उनके सहयोगी प्राचार्य जे एल जगत,व शिक्षा के प्रति जागरूक पालको, एवं बच्चों तथा मीडिया, कर्मियों को देते हुए सतत प्रयासरत रहने की इच्छा जाहिर की है, सन 1964 में व 1984 में अध्यापन कार्य प्रारंभ करने के साथ विषय आधारित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स का कार्य किया जिसके परिणाम स्वरूप गणित व विज्ञान विषय के लिए एन सी ई आर टी दिल्ली भेजा गया जहां से वे उक्त विषय को सरल व सहज बनाने की प्रक्रिया से शिक्षको सहित बच्चों को अवगत कराया गया,
इसके पश्चात प्राथमिक शिक्षक के रूप में प्राथमिक पाठशाला ग्राम जेंजरा, विकासखंड कटघोरा में सेवा प्रारंभ की,
जहां विद्यालय में 125 बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के पश्चात प्राथमिक शाला गजरा, में 23 वर्ष नियमित सेवा करने के पश्चात माध्यमिक शाला बांधापारा विकासखंड कटघोरा में 7 वर्ष सेवा पश्चात 2017 से शासकीय हाई स्कूल ग्राम पंचायत लाद, में अपनी नियमित सेवा विद्यालय में दे रहे हैं,
शिक्षकीय जीवन को सरलता सहजता से जीने वाले व्याख्याता एमपी पटेल, ने शैक्षणिक समन्वयक, का भी कार्य किया जिसमें उन्हें विकासखंड शिक्षा अधिकारी गणेश राम राजपूत, व बीआरसी पी साहू, कटघोरा द्वारा उन्हें उत्कृष्ट शैक्षणिक समन्वयक का सम्मान दिया गया था,
व्याख्याता पटेल, ने छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2020 के लिए छत्तीसगढ़ का पहरेदार अंबिकापुर को कोटि कोटि धन्यवाद देते हुए उनके टीम को भूरी भूरी प्रशंसा की गई है!
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद