*युवा काँग्रेस जिला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधूसूदन दास के नेतृत्व में दर्री बांध के ऊपर बने पुल पर बालको प्लांट के ओवरलोड राखड़ परिवहन में लगे ट्रकों को रोकने की मांग को लेकर जिलाधीश महोदय,कोरबा को पत्र सौपा एव कार्यवाही नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गयी.!!*
*इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधूसूदन दास ने कहा की - दर्री बांध के ऊपर आमजनों के आने जाने के लिए पुल बनाया गया था जिसकी हालात अत्यंत जर्जर है प्रशासन के द्वारा उसमे 30टन के ऊपर के वाहनों का परिवहन को भी बंद कर रखे है परंतु बालको प्रबंधन द्वारा मनमानी करते हुए ओवरलोड राखड़ के ट्रकों का परिवहन किया जा रहा है जिसके कारण आने जाने वाले लोगो को राखड़ से तकलीफ तो हो ही रही है साथ ही साथ पुल के भी गिरने की आशंका प्रबल हो गयी जल्द से जल्द अगर बड़े वाहनों को बंद नही किया गया तो आने वाले समय मे किसी भी गभीर दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता जिलाधीश महोदय से से निवेदन करते है कि मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित रोज लगाए अन्यथा हमे आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा*
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद