Top News

प्यार का अंत इस कदर होगा किसी ने सोचा भी नहीं था नवविवाहता के द्वारा अपने घर के पंखे के सहारे दुपट्टा को फांसी के फंदा बनाकर झूल गई

प्यार का अंत इस कदर होगा किसी ने सोचा भी नहीं था नवविवाहता  के द्वारा अपने घर के पंखे के सहारे  दुपट्टा को फांसी के फंदा बनाकर झूल गई
मृतका आस्था 

 हम बात करें बाकी मोगरा के कटाईनार  इलाके में मेन रोड पर ही बनारसी पान सेंटर के नाम पर दुकान संचालन करने वाली महिला की छोटी बहू  आस्था पति रंजीत जयसवाल उम्र 23 वर्ष उत्तर प्रदेश की रहने वाली आस्था का विवाह रीति रिवाज के हिसाब से होने वाला था दिन तिथि सब तय हो चुकी थी रिश्तेदारों को शादी की खबर दिया जा चुका था आस्था की जिस लड़के से सगाई हुई थी दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा शादी के  पूर्व में ही  दोनों ने  एक होने का विचार बना लिया और रंजीत जायसवाल बाकी मोगरा कटाईनार निवासी उत्तर प्रदेश लड़की के गृह  ग्राम पहुंच गया जब लड़की के घरवालों ने इस रिश्ते पर आपत्ति दर्ज की विवाह को लेकर कि लड़के के पक्ष के तरफ से उनके परिवार से कोई भी नहीं पहुंचे थे आस्था की जिद की वजह से आनन-फानन में परिवारजनों ने मंदिर में रंजीत और आस्था की विवाह कराई फिर भी उनके परिवारजनों को चिंता तो सता रही थी के लड़के के परिजन कोई नहीं आए हैं क्या होगा हमारी पुत्री का जो नई दांपत्य जीवन में प्रवेश कर रही है दोनों के जिद्द  के सामने घुटने टेक दिए  विवाह करके आस्था अपने ससुराल बाकी मोगरा कटाईनार पहुंची  रंजीत जायसवाल के परिजन भी नई बहू को स्वीकार कर लिए दोनों ही बढ़िया आराम से अपना जीवन यापन कर रहे थे
 सूत्रों की माने तो विवाह के दौरान जो दहेज वह तिलक मिलना था वह नहीं मिल पाया जिसके चलते कुछ अनबन चल रही थी  इसी बीच बहू आस्था दो बार  गर्भवती हुई जो किसी कारण गर्भपात समय के पुर्व  हो गई परिजनों ने यह भी बताया कि उसका इलाज कोरबा शहर के होली क्रॉस हॉस्पिटल पर कराया जा रहा था मगर इलाज से कुछ खास लाभ नहीं मिल पाया सूत्रों की माने तो आपसी कलह और शारीरिक कमजोरी की वजह से हो सकता है  आस्था ने मौत को गले लगाना उचित समझा
 आस्था ने फांसी पर झूलने से पहले अपनी मां से फोन पर बातचीत भी की थी
 कानाफूसी से यह भी पता चला कि जिस वक्त बहू आस्था घर पर अपने फांसी के फंदे पर झूल रही  थी तब उसकी सास घर पर ही मौजूद थी l 
 दोपहर लगभग 12:00से 1:00 बजे के आसपास बाकी मोगरा थाना  पर  फांसी लगाकर आत्महत्या करने की मार्ग सूचना दी गई l 
 फिलहाल मामला नवविवाहिता की आत्महत्या का था इसलिए बाकी मोगरा  पुलिस के द्वारा  मौके पर पहुंचकर अपने उच्च अधिकारियों को 
अवगत कराएं साथ ही साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट और नयाब तहसीलदार रवि राठौर भी मौके पर पहुंचे l 
 पुलिस के द्वारा फोन पर उनके परिजनों को अवगत किया गया उनके कहने पर  दोपहर के समय आस्था की मृत देह को फांसी के फंदे से उतारकर कमरे पर लिटाया  गया और विधिवत कमरे को सील कर दी गई जब आशथा  के परिजन पहुंचे तब विधिवत बयान लेकर परिजनों के समक्ष कमरे की सील को खोला गया पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची हुई थी उनके द्वारा भी मृत शरीर का भी परीक्षण किया गया l 
 फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत भी वास्तविक स्थिति का कारण पता चल पाएगा
 आस्था के परिजन यह जानने का प्रयास करते नजर आए कि उनकी बेटी ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम क्यों उठाया
 कौन है उसकी मौत का जिम्मेदार ऐसी क्या वजह थी जिसके चलते मेरी बेटी ने आत्महत्या की
   आस्था के परिवारजन अंतिम संस्कार करने के बाद अपने गृह  ग्राम उत्तर प्रदेश रवाना हो गए

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume