AM अबतक न्यूज़
एस ई सी एल गेवरा, कुसमुंडा, दीपका, से प्रभावित सड़कें जिसमें कोरबा से कुसमुंडा मार्ग, कुसमुंडा से गेवरा बस्ती हरदी बाजार मार्ग, हरदी बाजार से दीपका मार्ग, की स्थिति पिछलेे दो साल से बेहद जर्जर है इन मार्गों मे कोयला लदे भारी वाहनों के चलने से आम आदमी को चलना बहुत दुर्भर हो गया है । इन सड़कों के मरम्मत के माननीय जिलाधीश महोदया के निर्देश बावजूद एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष रीनाअजय जायसवाल के द्वारा व अन्य संगठन द्वारा कई बार आंदोलन किया जा चुका है लेकिन एस ई सी एल प्रबंधन जरा सा भी गंभीर नज़र नहीं आ रहा है खानापुर्ति के लिए सडकों मे गिट्टी व मिटटी डाल दिया जाता है जबकि इन मार्गों का उपयोग दीपका, बांकी मोगरा, कुसमुंडा, गेवरा बस्ती, भिलाई बाजार, हरदी बाजार जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए होता है। उपरोक्त सड़कों के जर्जर होने के कारण आम जनता की परेशानी को देखते हुए प्रबंधन 10 दिवस के अंदर सड़कों की डामरीकृत मरम्मत करे अन्यथा आम जनता की परेशानी को देखते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष सर्वमंगला चौक में चक्का जाम करेंगे जिसकी पुर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी .
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद