AM अबतक न्यूज़
कमलेश पालिया की खबर
कनकी :- विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत कनकी के वार्ड क्रमांक-02 की गलियों में पानी बह रहा है। वार्डवासियों ने बताया कि पानी निकासी की व्यवस्था नही होने से घरों से निकलने वाले पानी सड़क पर बह रहे हैं। जिसके कारण वार्डवासियों एवं आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी के लिए वार्ड के जगन्नाथ राजवाड़े एवं खेमराज राजवाड़े के घर से लेकर गोदाम मोहल्ला तक नाली निर्माण कराने की मांग वार्डवासियों ने की है।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद