Top News

भालु के जानलेवा हमले से एक वृद्ध महिला की मौत


 *हाथी के दहशत से पूरा क्षेत्र* *परेशान, इधर भालु का आतंक*!
 *कोरबी चोटिया:-*
कटघोरा वन मंडल में लगातार पिछले कई वर्षों से हाथियों का आतंक एवं उसके दहशत से ग्रामीण उबर नहीं पाए हैं और इधर जंगली भालू का आतंक फिर शुरू हो गया,
मामला केँदइ रेंज के कोरबी सर्किल क्षेत्र की है घटना दिनांक 29 नवंबर को कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुलसर ग्राम पंचायत रोदे, निवासी फुलकुवर पति मंगल सिंह जाति गोंड उम्र 65 वर्ष स्थानीय कोरबी रविवारी सप्ताहिक बाजार कर अपने भाई के घर ग्राम हरदेवा जा रही थी तभी ग्राम फुलसर के पास स्थित घोघरा नाला पर शाम लगभग 5:00 बजे के दरमियान उसका एक आदमखोर भालू से मुठभेड़ हो गया जिससे उसके ऊपर अचानक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दी जिससे उसके सिर, एवं आंख, व उसके विभिन्न अंग को क्षत-विक्षत कर भालू भाग निकला,
घटने की खबर किसी तरह सप्ताहिक बाजार कर अपने घर लौट रहे राहगीरों ने उसके परिवार जनों को दी तब तक वृद्ध महिला फुल कुंवर की मौत हो चुकी थी, तत्पश्चात घटने की खबर उसके परिवार जनों ने स्थानीय पुलिस चौकी एवं परिक्षेत्र सहायक कोरबी महेंद्र कुमार साहू, को अवगत कराया,
बताया जाता है कि पिछले 10 वर्ष पूर्व ऐसा ही एक हृदय विदारक घटना हुई थी जिसमें एक आदमखोर भालू ने ग्राम फुलसर की दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया था! 
घटना की खबर मिलते ही वन विभाग एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पीएम हेतु पोड़ी उपरोड़ा के लिए कराई गई,
यह बताना होगा कि क्षेत्र में पिछले 4 वर्षों से हाथियों के आतंक से ग्रामीण पूरी तरह भयभीत एवं आक्रोश प्रकट कर उससे ऊबर नहीं पाए हैं और इधर भालू का आतंक फिर शुरू हो गया है, जिससे लोगो घर से निकलना मुश्किल हो गया है!

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume