*प्रकाषणार्थ/दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में आज किया चक्का जाम।*
कोरबा/ दिल्ली में विगत 26 नवम्बर से कृषि कानून वापस लेने की मांग पर चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में किसान संगठन के आह्वान के तहत आज नाराइवोध में छत्तीसगढ़ किसान सभा',छत्तीसगढ़ किसान संगठन और उर्जाधानी भूविस्थापित किसान संघर्ष समिति के सयुक्त आव्हान पर आज चक्का जाम किया गया।
उक्ताशय की जानकारी किसान सभा के सुखरंजन नंदी, किसान सगठन के बी एल नेताम ऊर्जाधानी भू्-विस्थापित संगठन के रूद्र प्रताप.ने एक संयुक्त प्रेस बयान जारी कर बताया।
नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी तीनों कानून को कानूनों को जब तक वापस नहीं लेती है और स्वामीनाथन कमेटी का सिफारिशों को लागू नहीं करती है एवं किसानों के कर्ज़ माफ नहीं करती है तब तक किसान दिल्ली में डटे रहेंगे और पूरे देश भर में किसान उस आंदोलन के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे ।इसी सिलसिले में आज पूरे देश में चक्का जाम किया गया है और आगामी 5 दिसंबर को अंबानी मोदी अडानी का पुतला दहन भी.किया जाएगा ।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपुरन कुलदीप टीसी सूरज ललित महिलांगे दिलेश उइके के भूपेंद्र कुमार डीके देवांगन एस के यादव रामजी शर्मा प्रमिला महंत कृषि बाई गणेश महंत मानमति महेतरीन शशि महंत आशा लीना महंत विजय पाल सिंह सहित अनेकों लोग शामिल थे।
बी एल नेताम सुखरंजन नंदी
9300925068 9406230650
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद