Top News

कनकी में मड़ाई मेला,राऊत नाचा एवं डांस प्रतियोगिता 30 को

AM अबतक न्यूज़



 कमलेश पालिया की खबर

कनकी :- विकासखंड करतला के ग्राम कनकी में मड़ाई मेला, राऊत नाचा 30 को होगा। इस अवसर पर युवा संगठन कनकेश्वर सेवा समिति एवं सभी ग्रामवासियों के सहयोग से डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय राजवाड़े (जनपद सदस्य) रहेंगे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमलाल राजवाड़े (उपसरपंच),दीपक राजवाड़े,नर्मदाशंकर राजवाड़े, लक्ष्मीनारायण राजवाड़े, गिरधारी लाल राजवाड़े एवं नूतन राजवाड़े उपस्थित रहेंगे। डांस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए प्रथम पुरस्कार 7001व शील्ड, द्वितीय पुरस्कार 5001व शील्ड एवं तृतीय 3001 व शील्ड रखा गया है। युवा संगठन के सक्रिय सदस्य हरबंश राजवाड़े ने बताया कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि छत्तीसगढ़ के कनकेश्वर धाम कनकी की भूमि आदि काल से ही अपनी परंपरा, समर्पण की भावना, सरलता और कला एवं संस्कृति की विपुलता के कारण पूरे अंचल के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहाँ के लोगों का भोलापन, वचनबध्दता और प्रकृति के दुलार का ही परिणाम है कि यहाँ के लोग सुख को तो आपस में बाँटने ही हैं, दुख में भी विचलित न होकर हर समय एक उत्सव का सा माहौल बनाए रखते हैं। किसी प्रकार का दबाब उनकी उत्सवप्रियता में कमी नहीं ला पाता। झुलसती गर्मी में इनके चौपाल गुंजित होते हैं, मुसलाधार बारिश में इनके खेत गमकते हैं तथा कड़कड़ाती ठंड में इनके खलिहान झूमते हैं। 'धान का कटोरा' कहे जाने वाले इस क्षेत्र के लोगों के रग रग में पायी जाने वाली उत्सवप्रियता, सहजता और वचनबध्दता को वे कई तरीकों से प्रकट करते हैं। मड़ई और मेला इनमें प्रमुख है। हसदेव नदी के तट पर भगवान भुइँफोड़ महादेव मंदिर कनकेश्वरधाम जो कि कोरबा जिले के साथ साथ पूरे संभाग के तीर्थ नगरों में एक जहाँ मेला लगता है वहीं गाँवों में कौड़ी से सजे रावतों की टोली के साथ विभिन्न ग्राम देवों की पताका लिए मड़ई का जुलूस निकलता है तो उनकी मिल जुलकर रहने की प्रवृत्ति और उनकी सांस्कृतिक भव्यता का इंद्रधनुषी माहौल किसी को सम्मोहित कर देने के लिए पर्याप्त होता है। मेला की तिथि जहाँ निश्चित होती है वहीं मड़ई अलग अलग तिथियों में होती है।
प्रतिवर्ष भांति इस वर्ष भी कनकेश्वर धाम कनकी में मड़ई मेला और राउत नाच महोत्सव का आयोजन 30 जनवरी 2021 दिन शनिवार को  किया जा रहा है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में बच्चों एवं परिवार सहित आने की अपील की है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume