बांकी मोंगरा सड़क सुरक्षा माह का चौथा दिन.. बाइकर्स के लिए हेलमेट को बताया जरूरी......
प्रतियोगिता के माध्यम से हेलमेट का भी किया गया वितरण......
बुधवारी बाजार घुरदेवा बाजार पर आम जनो को सुरक्षा के उपाय बताएं l जिला एसपी अभिषेक मीणा के निर्देशन व एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र घुरदेवा बुधवारी बाजार पर यातायात सुरक्षा आयोजन हुआ. सभा का मकसद आम मोटरसाइकिल चालको को हेलमेट के लिए प्रेरित करना था ताकि दुर्घटना के दौरान कम से कम नुकसान हो और घायलों की जान बचाई जा सके. अभी भी हम सभी कोरबा सर पर निवास करते हैं मगर हमारे द्वारा रोड पर लगे ट्रैफिक सिग्नल का पालन नहीं करते हैं l
क्योंकि हमारे द्वारा ट्रैफिक सिग्नल को देख कर अनदेखा कर नियम के विरुद्ध सिग्नल को क्रश कर आगे बढ़ जाते हैं क्योंकि हमें ऐसा नहीं करना चाहिए l
इसके अलावा नियंत्रित गति से वाहन चलाने, ड्रंक एन्ड ड्राइव नही करने व नाबालिकों को वाहन नही सौंपने की नसीहत दी गई. आने वाले दिनों अलग-अलग कार्यक्रम के माध्यम से जनजागरण अभियान को विस्तार दिया जाएगा ताकि सड़क नियमो को लेकर आमजनों में गंभीरता आ सके.
सड़क सुरक्षा सप्ताह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मचारियों में बांकी मोंगरा थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह ए एस आई देवी प्रसाद साहू आरक्षक रोहित राठौर. आरक्षक रविंद्र कुमार. आरक्षक राजकुमार पटेल. आरक्षक राजकुमार विंध्या राज
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद