Top News

समरकना स्कूल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं द्वारा उपसरपंच घर के बरामदे में कराया जा रहा अध्यापन

 
कमलेश पालिया की खबर
कनकी:- वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पिछले 9 माह से स्कुल कालेज बंद है। ऐसे में प्राथमिक स्तर के बच्चों की पढ़ाई ज्यादा प्रभावित हो रही है। खासकर ग्रामीण अंचलों के बच्चे जिनके पास आनलाईन पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन उपलब्ध नहीं है। शहरों में निजी स्कूल के बच्चे के पालक वर्ग शिक्षित होने के कारण बच्चों को घरों में मार्गदर्शन देकर अध्ययन करा रहे हैं, किन्तु शासकीय शालाओं के बच्चों को ये सब सुविधा नहीं मिल पा रही है। 
इस विकट परिस्थिति में जिले के कोरबा विकासखंड के ग्राम पंचायत फुलसरी के आश्रित ग्राम समरकना में जागरूक पालक वर्ग व शाला प्रबंधन समिति के सहयोग से बच्चों का पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए ग्राम पंचायत के उपसरपंच श्री कुम्हारसाय यादव के घर के बरामदे में अस्थायी विघालय बनाया गया है। जहां प्राथमिक शाला समरकना के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं द्वारा चार्ट के माध्यम से अन्य बच्चों को पढ़ा रहे हैं। साथ ही गांव के नवयुवक वर्ग भी बच्चों को अध्यापन करानेने में अपनी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री कुम्हारसाय यादव, प्रभारी प्रधानपाठक श्री खेमराज राजवाड़े, शिक्षक श्री नवीन कुमार ठाकुर, गांव के पंच श्री सुरेश कुमार मंझवार व श्री धनसाय यादव जी का विशेष सहयोग मिल रहा है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume