Top News

कनकेश्वर धाम कनकी में महाशिवरात्रि मेला 11 मार्च से, आयोजित करने की मिली अनुमति,कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा अनिवार्य

AM अबतक न्यूज़



कमलेश पालिया की खबर

कनकी :- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित सुप्रसिद्ध बाबाधाम कनकेश्वर महादेव की नगरी कनकी में महाशिवरात्रि पर्व पर 11 मार्च से मेला लगेगा। शुरू होने वाले महाशिवरात्रि मेले को केवल कुछ दिन शेष रह गए हैं। कोरोना काल के बाद सामान्य जन जीवन के साथ महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए कनकेश्वर सेवा समिति ने तैयारी शुरू कर दी है। मंदिर एवं मंदिर के आस पास के मैदान की साफ-सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। कनकेश्वरधाम कनकी कलचुरी कालीन ऐसा ऐतिहासिक मंदिर हैं जहां बाबा भोले नाथ का स्वयंभू लिंग विराजमान है जहां दूरदराज से लोग शिव की आराधना करने पहुंचते हैं। बाबा के दरबार में मन्नतें मांगने के लिए प्रदेश के सभी जिलों से श्रद्धालु सावन मास में और महाशिवरात्रि पर्व में कनकेश्वर धाम आते हैं। इस बाबत युवा संगठन कनकेश्वर सेवा समिति ने शिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।समिति बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को हर सुविधा देने के लिए तैयार है। 



              कोरोना के कारण हर वर्ष लगने वाले महाशिवरात्रि मेला के आयोजन को लेकर आयोजन समिति के द्वरा जिला प्रशासन से दिशा निर्देश मांगा गया था जो प्राप्त हो चुका है। शासन के निर्देशानुसार मेले में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं एवं व्यापारियों को कोरोना गाइड लाइंस का पालन करना अनिवार्य है। मंदिर प्रशासन के द्वारा समस्त श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश पूर्व थर्मल स्कैनिंग किया जाएगा एवं बिना मास्क, सेनेटाइजर लगाए मंदिर में प्रवेश वर्जित होगा।  श्रद्धालुगण कोविड नियमों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कतारबद्ध होकर पवित्र हसदेव नदी में डुबकी लगा के कनकेश्वर भोले नाथ का दर्शन लाभ और चकेश्वर महादेव मंदिर में प्रार्थना के उपरांत सुरक्षित घर लौटेंगे।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume