Top News

कनकी में वैदिक महायज्ञ एवं राम कथा सप्ताह 28 फरवरी से

AM अबतक न्यूज़



 
कमलेश पालिया की खबर
कनकी:- कनकेश्वरधाम कनकी में श्री वैदिक महायज्ञ एवं श्रीराम कथा सप्ताह का आयोजन 28 फरवरी से किया जा रहा है। कथावाचक पंडित विनय मिश्रा (बालको वाले) होंगे। कार्यक्रम के आयोजक पुरूषोत्तम पुजारी ने बताया कि 28 फरवरी को विध्नविनाशन पूजा,देव निमंत्रण एवं कलशयात्रा होगा। 01 मार्च को कर्क राशि शांति पाठ एवं महामृत्युंजय हवन किया जायेगा।02 मार्च को वृश्चिक व मेष राशि शांति हेतु हवन किया जायेगा। वहीं 03 मार्च को मिथुन एवं कन्या राशि शांति हेतु हवन, 04 मार्च को धनु,मीन राशि शांति एवं पुत्र प्राप्ति का यज्ञ हवन किया जायेगा। 05 मार्च को वृष व तुला राशि शांति एवं विवाह संबंधी हवन,06 मार्च को मकर, कुंभ राशि, कालसर्प शांति एवं कथा विश्राम होगा।07 मार्च को सिंह राशि शांति, आदित्य हृदय यक्ष का हवन किया जायेगा।08 मार्च को कथा विश्राम,चढ़ोत्री, पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा का कार्यक्रम होगा। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10.30 बजे तक रूद्राभिषेक का कार्यक्रम होगा। 11बजे से 12.30 बजे तक यज्ञ हवन किया जायेगा।दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक श्रीराम कथा प्रवचन का कार्यक्रम होगा।शाम 6.00 बजे से संध्या आरती कीर्तन भजन का आयोजन प्रतिदिन किया जायेगा।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume