AM अबतक न्यूज
कमलेश पालिया की खबर
कनकी :- विकासखंड करतला के ग्राम कनकी में मड़ाई मेला एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डांस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ,पंचम एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कनकी के सरपंच बिहारीलाल मंझवार ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय राजवाडे़ जनपद सदस्य रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमलाल राजवाड़े (उपसरपंच),दीपक राजवाड़े,नर्मदाशंकर राजवाड़े, लक्ष्मीनारायण राजवाड़े,गिरधारी लाल राजवाड़े एवं नूतन राजवाड़े उपस्थित रहे। डांस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से त्रिवेणी संगम डांस ग्रुप बलौदाबाजार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जिन्हें समिति द्वारा 7001 एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
द्वितीय स्थान पर एकता डांस ग्रुप उड़ीसा रहे, जिन्हें 5001 एवं शील्ड प्रदान किया गया।तृतीय स्थान पर मल्लिका डांस ग्रुप रायगढ़ रही, जिन्हें 3001 एवं शील्ड कमलेश ट्रेडर्स कनकी द्वारा प्रदान किया गया। चतुर्थ स्थान पर वन्दे मातरम डांस ग्रुप बुंदेली कसाईपाली रहे, जिन्हें 2001 एवं शील्ड का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं पंचम पुरुस्कार NTR डांस ग्रुप कोरबा को मिला जिन्हें 1001 एवं शील्ड से पुरुस्कृत किया गया। डांस प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार के रूप में DRB डांस ग्रुप सर्वमङ्गला(कोरबा), डी व्हलीजर डांस ग्रुप देवरी,डेविल्स डांस ग्रुप कोरबा एवं नित्य लक्ष्मी एकल डांस रामपुर को 500 -500 रु से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या ग्रामवासी सहित आसपास क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद