AM अबतक न्यूज़
अंदाज फिल्मी, पर घटना सच्ची है
कोरबा :~ थाना कुसमुंडा अंतर्गत विकाश नगर आवासीय कॉलोनी में रहने वाले श्याम कुंवर मंझवार के घर कल दिनांक 22/02/21 को लगभग 12:30 बजे मुसाफिर की तरह दो लोगो ने दरवाजे पे दस्तक दिया और प्यासा बनकर पानी मांगी , और ये भांप लिया की श्याम कुवर की पुत्री घर पर अकेली है, और मौका देखकर तुरंत पीछे से स्प्रे से कुछ केमिकल छिड़क उसके तुरंत बाद ही श्याम कुंवर बेहोश हो गई, उसके बाद आरोपियों ने बड़े आराम से घर को छान बीन कर अलमीरा में रखे सारे जेवर गहने व कुछ नगद रकम लेकर छू हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार श्याम कुंवर मंझवार कुसमुडा परियोजना में प्रधान सुरक्षा प्रहरी के पद पदस्थ है, रोज की तरह सुबह 6 बजे वह ड्यूटी निकल गई लगभग शाम 5 बजे वो ड्यूटी से वापस आती है, कल दोपहर में अपने पुत्री से फोन पर बात की तब उसकी आवाज में लड़खड़ाहट थी. पूछने पर कांति ने नींद में होने की बात कही थी.तब कुछ शंका होने पर श्याम कुंवर ने गेवरा बस्ती निवासी शांति को फोन कर देखने के लिए तुरंत भेजा.
शांति ने घर जाकर, ये बताया कि कांति नशे में है. ड्यूटी से छूटकर श्याम कुंवर घर पहुंची और कांति को अस्पताल में भर्ती कराया. श्याम कुंवर घर पर देखा की आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व कुछ नगद थे वो गायब हैं. कांति से पूछने पर उसने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे दो आदमी दरवाजा खटखटाकर पानी मांगे थे. पानी देने के दौरान इन अज्ञात लोगों ने पीछे से स्प्रे छिड़क दिया. जिससे वह लगभग बेहोशी की हालत में आ गई. उसके बाद मुझे होश नही ।
मामले की सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो चुकी है. फिलाहाल आरोपियों की कोई सुराग अभी तक नही लगी है, फिलहाल तलाश जारी है.

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद