मोरगा हसदेव नदी पुल के पास अज्ञात बालक का मिला शव..शव लगभग 8 दिन पूर्व का..मृतक की पहचान न होने पर चौकी ने जारी की सूचना..
कोरबा : मोरगा चौकी अंतर्गत आज अज्ञात बालक उम्र करीब 4-5 वर्ष का है जो हसदेव नदी पूल नवनिर्माण पानी टंकी के पास नदी के पानी में मृत अवस्था में पड़ा मिला है मृतक का शव देखने पर 8 से 10 दिन पूर्व का होना प्रतीत हो रहा है शरीर में शेरवानी, शूट, लाल रंग का पैजामा व कुर्ता नेवी ब्लू व गले में छोटा सा सोने का लाल रंग के धागा से पहना हुआ है यहां के मजदूरों के बताए अनुसार शव को आज सुबह दिनांक 6/3/2021 को देखा गया है जिससे घटना अन्य क्षेत्र का प्रतीत होता है
मोरगा चौकी प्रभारी ने लोगों से तथा सोशल मीडिया से निवेदन किया है कि मृतक के परिजनों के मिलने पर पुलिस चौकी मोरगा थाना बांगो को सूचित करने का कष्ट करें.
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद